भारत बंद 9 जुलाई 2025: क्यो हो रहा है,कब तक रहेगा और इसका असर क्या होगा जानिए पूरी जानकारी।
भारत बंद 9 जुलाई को क्यों हो रहा है?
भारत बंद का ऐलान कई किसान संगठनों, मजदूर यूनियनों और छात्र संगठनों ने मिलकर किया है। इस बंद का मुख्य कारण है:
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानून की मांग
महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध
सरकारी निजीकरण की नीतियों का विरोध
नई शिक्षा नीति में बदलाव की मांग
ये आंदोलन शांतिपूर्ण होगा, लेकिन इसका असर देश के कई हिस्सों में दिखेगा।
भारत बंद कब से कब तक रहेगा
तारीख: 9 जुलाई 2025 (मंगलवार)
समय: सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक
जगह: अखिल भारतीय स्तर पर (All India Leve
आखिर किन किन राज्यों को इसका सबसे ज्यादा नुक्सान होगा
इस बार भारत बंद का असर खासकर इन राज्यों में देखने को मिलेगा:
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
बिहार
पश्चिम बंगाल
महाराष्ट्र
राजस्थान
इन राज्यों में रेल रोको आंदोलन, बाजार बंद, स्कूल-कॉलेज की छुट्टियाँ होगी
क्या इन राज्यों में इन्टरनेट सेवा भी बद होगी।
कुछ संवेदनशील जिलों में शांति बनाए रखने के लिए अस्थायी रूप से इंटरनेट सेवा रोकी जा सकती है।
हालांकि, केंद्र सरकार और राज्य सरकारें मिलकर स्थिति को कंट्रोल में रखने के प्रयास कर रही हैं।
आम जनता पर भारत बंद होने का क्या असर पड़ेगा?
स्कूल और कॉलेज में छुट्टी की संभावना
बस, ट्रेन और पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर असर
व्यापारी संगठनों द्वारा बाजार बंद का समर्थन
दफ्तरों में कम उपस्थिति
मेडिकल, इमरजेंसी और जरूरी सेवाएं सामान्य
रहेंगी।
सरकार का क्या रुख है इस पर?
सरकार की ओर से अभी तक कोई सख्त बयान नहीं आया है।
लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कई जिलों में धारा 144 लागू की गई है।
पुलिस और प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी तरह की हिंसा या अफरातफरी न हो।
